फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, नगर के विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग

हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:54 PM IST

नैनीताल जिले में शारदा संघ की ओर से मल्लीताल खेल मैदान में 55वीं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर व आसपास के विभिन्न विद्यालयों के 950 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रविवार को छह वर्गों में हुई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, नैनीताल बैंक के मैनेजर सुनील कुमार साह व जहूर आलम रहे। शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह ने बताया प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर दुर्गा दास साह, जीएल साह और भुवन चंद्र लाल साह को सम्मानित किया गया। सोमवार शाम को शारदा संघ में छात्रों की बनाई पेटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी व 16 अक्तूबर को विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें