फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: पानी की टंकी पर चढ़े करणी सेना के पदाधिकारी, गाय की सुरक्षा की नगर पालिका से की मांग

हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 03:58 PM IST

रामनगर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरज चौधरी और महामंत्री हरीश प्रकाश चढ़ गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर में हो रही गायों की दुर्गति को देखते हुए रोष जताया। उन्होंने नगर पालिका से गायों को गौशाला में रखने और बेहतर उपचार देने की मांग की। करीब एक घंटे तक दोनों पदाधिकारी टंकी पर चढ़े रहे। जिसके बाद नगर पालिका के ईओ के अश्वासन के बाद दोनों टंकी से नीचे उतरे। शनिवार को करीब एक बजे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरज चौधरी और महामंत्री हरीश प्रकाश कोटद्वार रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर कोतवाल अरूण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों को टंकी से उतारने के प्रयास में जुटे रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुरज चौधरी ने कहा कि रामनगर में बीते लंबे समय से कई गाय घुम रही है। इन गायों को नगर पालिका से गौशाला में भेजने की मांग की जा रही है। आरोप लगाया कि पशुओं को गौशाला में नहीं भेजने से वह सड़क हादसों का शिकार बन रहे है। हादसों में घायल होने के बाद समय से उपचार नहीं उनकी मौत हो रही है। उन्होंने आवारा गायों को गौशाला में भेजने की मांग की है। वहीं नगर पाकिला के ईओ आलोक उनियाल ने गायों को गौशाला में भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोनों लोग टंकी से नीचे उतरे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें