लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से मैदान तक जमकर तबाही मचाई। पहाड़ों पर मलबे ने राह रोकी रोकी मैदान में उफान पर आए नदी-नाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करते दिखे। गौला नदी रौद्र रूप में दिखी। नदी के तेज बहाव के कारण गौला पुल के नीचे चेकडैम अपनी जगह छोड़ दी। एहतियातन पुल से बड़े वाहन का आवागमन रोक दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही एसडीएम व पुलिस फोर्स की यहां तैनाती रही।