फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकुचियाताल हेलीपैड के पास जंगल में आग

हीरा मेहरा Updated Fri, 02 May 2025 11:38 AM IST

नौकुचियाताल के सिलौटी स्थित हेलिपैड स्थल से लगे जंगल में बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हवाओं से आग तेजी से जंगल की ओर फैल गई। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने क्षेत्र के लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया पर आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका। चनौतिया ने बताया कि जंगल से थोड़ा दूर ही हेलीपैड स्थल भी है। उन्होंने आग लगाने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। इधर भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर थुवा की पहाड़ी पर लगी आग पर बुधवार की देर रात वन विभाग ने काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें