पिछले कई दिनों से पेयजल किल्लत से परेशान इंदिरानगर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को दुर्गा मंदिर के पास खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पानी न मिलने के कारण क्षेत्र के लोग पिछले तीन माह से परेशान हैं।