फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: बैनर को लेकर एसडीएम, सभासदों के बीच तीखी बहस, उपजिलाधिकारी पर लगाया आरोप

हीरा मेहरा Updated Thu, 17 Jul 2025 10:52 AM IST

भीमताल में हरेला महोत्सव के उद्घाटन से पहले बुधवार को सभासदों और कांग्रेसियों की एसडीएम एवं मेलाधिकारी नवाजिश खलीक के साथ तीखी बहस हो गई। सभासदों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बैनर हटाने को कहा गया। यह भी आरोप लगाया कि मुख्य अतिथि के स्वागत में बुलाए गए छोलिया नृत्य के दल को वापस करवा दिया गया। सभासद दीपक आर्य, कांग्रेसी नेता नीरज कुमार मोनू, भूपेंद्र कनौजिया, गुंजन रौतेला ने कहा कि भीमताल हरेले मेले के उद्घाटन में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक संजीव आर्य विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान नैनीताल एसडीएम ने मंच पर लगे नेता प्रतिपक्ष के बैनर को हटाने का दबाव डालते हुए तीखी बहस की। आरोप लगाया कि एसडीएम ने नेता प्रतिपक्ष के स्वागत समारोह के लिए बुलाए गए छोलिया नृत्य की टीम को वापस बुला लिया। कांग्रेसियों ने कहा कि एसडीएम मंगलवार से लगातार नेता प्रतिपक्ष के मुख्य अतिथि के कार्यक्रम को फ्लॉप करने की कोशिश में लगे थे। वह सत्ता पक्ष के कुछ प्रभावशाली लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। न मैंने नेता प्रतिपक्ष के बैनर हटाने और न ही छोलिया नृत्य वापस करने का दबाव बनाया, यह आरोप गलत लगाए जा रहे हैं, मैंने यह बात रखी थी कि ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति होनी चाहिए। - नवाजिश खलीक, एसडीएम।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें