फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में कूड़े के पहाड़ के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, डंपिंग यार्ड हटाने की मांग

सराय क्षेत्र में कई हजार मीट्रिक टन कूड़े के ढेर और लगातार बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ के विरोध में आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने विशाल धरना दिया। ग्रामीणों ने सराय स्थित डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाने की मांग की। धरने पर ग्रामीणों ने कहा कि आसपास के गांव शहरवासियों को अनाज, फल और अन्य कृषि उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। इसके बावजूद शहर का कूड़ा गांवों के आसपास डाला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़े के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे बच्चों समेत स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि डंपिंग यार्ड हटाए जाने तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर डंपिंग यार्ड को क्षेत्र से हटाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें