हरिद्वार के भगत सिंह चौक एवं ऋषिकुल क्षेत्र के आसपास निर्माणाधीन फुटपाथ का तकनीकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटपाथ से संबंधित कार्य विवरण का बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने घाट और फुटपाथ निर्माण में गुणवत्ता और एलाइनमेंट का विशेष ध्यान रखने को कहा। निर्माण कार्य में तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं को भी देखा गया।