फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार--- संस्कृत में गूंजा राज्यपाल का संबोधन, 32 छात्र-छात्राओं को मिले गोल्ड मेडल; चार को मानद उपाधि

बहादराबाद में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने समारोह में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। दो सत्रों में आयोजित समारोह में करीब 36 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 32 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिले। इसके अलावा चार लोगों को विशेष रूप से मानद उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने मंच से छात्रों को स्वर्ण पदक दिए और अपना संबोधन संस्कृत भाषा में किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारे डीएनए में है और यह हमारी सोच की भाषा है। राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में संस्कृत एआई और टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ने वाली है और भारत इस क्षेत्र में बड़ी तरक्की करने जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें