आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल मैदान में विशाल पंडाल में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। सतपाल महाराज के पंडाल में पहुंचने पर हजारों अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगीतमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखाई दी।