हरिद्वार में डीएम दीपक रावत अचानक RTO ऑफिस पहुंच गए और फिर वहां बैठे लोगों की क्लास लगा दी। दरअसल डीएम को RTO ऑफिस में दलाली की खबर मिली थी जिसके बाद वो बिना बताए RTO ऑफिस पहुंचे और वहां पर मौजूद दलालों को अल्टीमेटम देकर भगा दिया। DM रावत ने आरटीओ दफ्तर के इंस्पेक्टर और बाबुओं को भी हड़काया।