राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में देवभूमि उद्यमिता योजना संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. हेम चंद्र ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नवाचार और उद्यमिता से जुड़ने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को नवाचार को अपनाते हुए देवभूमि उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दाैरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनोहर जोशी, किरन बाली, कविता उप्रेती, पूजा लोहिया, प्रभा, पूजा आदि रहीं।