चंपावत के किसानों काे गन्ना उत्पादन की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। गन्ने की खेती से रिवर्स पलायन बढ़ेगा और किसान आत्मनिर्भर होंगे। यह बातें राज्य गन्ना परिषद उपाध्यक्ष मंजीत सिंह विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान कहीं। राज्य गन्ना परिषद उपाध्यक्ष ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चंपावत की भूमि विविध फसलों के लिए उपयुक्त है। गन्ने जैसी नकदी फसल में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। गन्ने की स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण करते हुए उत्पादन बढ़ाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सीएम पुष्कर धामी चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सीडीओ डाॅ. जीएस खाती ने कहा कि जिले में बंजर भूमि को उपयोग में लाकर गन्ना उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। यहां सीएओ धनपत कुमार, एपीडी विम्मी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ईई लघु सिंचाई विमल सुंठा, डीएचओ मोहित मल्ली आदि मौजूद रहे।