चंपावत जिले के गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय अंडर 19 बालक बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 13 और बालिका वर्ग की 9 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया।