फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेज बस के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 28 यात्री

हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Nov 2024 07:20 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर स्वाला क्षेत्र में लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार 28 यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मंगलवार को लोहाघाट डिपो की बस लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही थी। स्वाला क्षेत्र में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक नारायण दत्त को जैसे ही इसका आभास हुआ, उन्होंने सूझबूझ से बस को रोक लिया। चालक ने बताया कि बस की रफ्तार कम थी इसके बावजूद वह बस को बमुश्किल रोक पाए। बताया कि सड़क चौड़ी होने के चलते भी बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में 28 यात्री लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों की ओर जा रहे थे। इनमें 22 पुरुष और छह महिलाएं थीं। जब यात्रियों को इसका पता चला तो उन्होंने ईश्वर को याद कर राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें