फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में श्रीराम ने किया रावण के पुतले का दहन

हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 01:39 PM IST

चंपावत नगर में विजय दशमी के अवसर पर नागनाथ रामलीला मंच के समीप रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व श्री राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से नगर में भव्य राम बरात निकाली गई। राम बारात नागनाथ मंदिर से भैरवा तिराहे, मोटर स्टेशन होते हुए नागनाथ मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग रावण का पुतला दहन देखने पहुंचे थे। पूरा नगर जयश्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय ने कहा कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव किया जा रहा है। परंपरा को बनाए रखते हुए पुतला दहन किया गया। यहां दायित्वधारी श्यामनारायण पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा, रितेश राय आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें