चंपावत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान सिमल्टा में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सेवाएं प्रदान की। इस दौरान 100 से अधिक पत्रों के जरिए 1000 से अधिक शिकायतें मिलीं। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के जनता के द्वार आकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने ग्रामीणों को मेरी योजना पुस्तक के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। डीएम ने 100 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों में भी शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य भंडारबोरा शैलेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रधान सिमल्टा कांडा गिरीश पालीवाल, प्रधान कठाड कमैला पारस सिंह महर, एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।