कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को लेकर कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की टीम परिसर में पूरी तरह मुस्तैद है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मतदान केंद्र पर छात्रों की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर है।