फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाड़ की ईष्टदेवी मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा धरामल्ला, देवाल बाजार होते हुए इच्छोली गांव पहुंची

देवाल। पांच सितंबर को नंदानगर के कुरूड़ से चली श्री नंदा राजराजेश्वरी लोकजात यात्रा पूरी आस्था और उत्साह के साथ हिमालय की ओर बढ़ रही है। बधाड़ की ईष्टदेवी मां नंदा की डोली धरातल्ला गांव में पूजा - अर्चना के बाद धरामल्ला, पूर्णा, देवाल बाजार होते इच्छोली गांव पहुंची। सोमवार को डोली व लोकजात यात्रा कैल, हाटकल्याड़ी होते रात्रि विश्राम फल्दियागांव में प्रवास करेंगे। रविवार को पूजा- अर्चना के बाद बधाड़ की ईष्ट देवी मां नंदा की डोली धरामल्ला गांव पहुंची। यहां पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धरामल्ला व पूर्णा गांव होते देर शाम डोली देवाल बाजार में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी गई। ढोल- दमाऊं की गूंज और पारंपरिक गीतों के साथ मां नंदा का स्वागत हुआ। भक्तगणों ने मां नंदा को फल,नए अनाज व पूजा सामग्री अर्पित किया। देवाल बाजार में मां नंदा की डोली के पहुंचने पर यहां मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र नंदामय हुआ। यहां पर सैकड़ों लोगों ने मां नंदा के दर्शन किए। यशवंत बडियारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें