थराली। खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत चिडंगा मल्ला में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें रसायत मुक्त खेती अपनाने को कहा गया। बैठक में आये कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान यदि जैविक खेती करते हैं तो उनकी भूमि बंजर होने से बच सकती है। उन्होंनें कहा कि अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से खेत बंजर और धूसर होते जा रहे हैं। कृषि विभाग के अनिल नौटियाल ने बताया कि खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें थराली विकासखंड के 18 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत कृषकों को रसायन मुक्त खेती के लिए जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत कृषकों को कृषि एवं उद्यान संबधी बीजों को वितरण भी किया जायेगा।