फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं में ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग और गौचर रहे प्रथम

कर्णप्रयाग। सोमवार को विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिरों की संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें चमोली जिले के विद्या मंदिर स्कूलों के 280 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के बाल वर्ग में ज्योतिर्मठ, किशोर वर्ग में कर्णप्रयाग और तरूण वर्ग में गौचर प्रथम रहा। अपर बाजार विद्या मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्या मंदिर कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, ज्योतिर्मठ, नंदानगर गौर गोपेश्वर ने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान नंदा के जागर, गजिमाला..., सहित ढोल दमाऊं, हुड़का आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सराहनीय प्रस्तुतियां दी। इसके बाद पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य प्रशासनिक सहायक महादेव मैठाणी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक, रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच का विकास होता है। कार्यक्रमों के बाल वर्ग में कर्णप्रयाग द्वितीय और गौचर तथा थराली तृतीय रहे। जबकि किशोर वर्ग में गौचर द्वितीय और ज्योतिर्मठ तृतीय रहे। वहीं तरूण वर्ग में गोपेश्वर द्वितीय और कर्णप्रयाग तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर संकुल प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला, विद्यालय प्रबंधक प्रताप लूथरा, विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, प्रधानाचार्य रामेश्वर सती, गैरसैंण के दिनेश उनियाल सहित अन्य मौजूद रहे। जारी-

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें