फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के नीती घाटी में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास

रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:34 PM IST

चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र नीती घाटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्सव के रुप में मनाया गया। भोटिया जनजाति की महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में पहले अपने-अपने गांवों में प्रभात फेरी निकाली, उसके बाद गमशाली गांव के दंपूधार में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां भी नीती, गमशाली, फरकिया, मेहरगांव के ग्रामीणों ने परमाणु मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकाली। महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। बता दें कि नीती घाटी में देश आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए घाटी के प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचते हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह गरोड़िया ने बताया कि दंपूधार में तिरंगा फहराते वक्त क्षेत्र के सभी ग्रामीण एकत्रित होते हैं। सीमा की निगेहबानी कर रहे सेना और आईटीबीपी के अधिकारी भी इस एतिहासिक कार्यक्रम में सम्मलित होते हैं। लोग स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रुप मेें मनाते हैं। आज भी नीती घाटी के ग्रामीण चीन सीमा क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। ग्रामीण सीमा क्षेत्र में दुश्मन देश चीन की ओर से गतिविधियों की जानकारी भी सेना को देते हैं। वे सेना के लिए मजबूत सूचना तंत्र का काम करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें