दिनभर होली खेलने के बाद आदिबदरी जुलगढ थापली के होलियारों ने रामलीला मैदान आदिबदरी में में विधि-विधान से पूजाकर होलीका दहन किया होली के गीत गाने के बाद मिष्ठान तिल गुड़ वितरण किया गया उस से पूर्व आदिबदरी मंदिर से रंगीन कतरनों से सजी झंडी को लेकर होलियारों ने मंदिर की परिक्रमा की और फिर उसे जलाने के लिए नाचते गाते रामलीला मैदान पहुंचे इस अवसर पर विजय चमोला, नरेश बरमोला, विनोद साह मुरारी नेगी, प्यारे साह, विक्रम कुंवर, गणेश साह, भुवन चौधरी उपस्थित थे