फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीपीआई (एम) का 8वां राज्य सम्मेलन, भू कानून, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Dec 2024 05:04 PM IST

कर्णप्रयाग में शनिवार को सीपीआई (एम) का 8वां राज्य सम्मेलन यहां शुरू हुआ। इस दौरान पार्टी सदस्यों और सम्मेलन में शामिल आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माता सहित मजदूर संगठनों ने रैली निकाली। साथ ही मुख्य बाजार में जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व सांसद और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य तपन सेन ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने किसान, युवा और मजदूरों को बेरोजगार किया है।मुख्य बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तपन सेन ने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। लेकिन किसानों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं हुआ। यही नहीं देश में अमन को खराब कर केवल धर्म की राजीति की जा रही है। सेन ने कहा कि उनकी पार्टी मजदूरों, बेरोजगारों, किसानों और महिलाओ के हितों के लिए देश में संघर्ष कर रही है। कामरेड मदन मिश्रा के संचालन में आयोजित हुई सभा में केंद्रीय कमेटी के सदस्य वीजू कृष्णनन ने कहा कि किसानों की राह में केंद्र की सरकार ने कीलें बिछाई, पानी की बौछारें छोड़ी। बावजूद किसानों ने 380 दिन तक आंदोलन कर केंद्र की सरकार को हराकर तीन काले कानूनों को वापस लेने केलिए मजबूर किया। राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों की भूमि को खुर्द बुर्द करने का काम कर रही है। जिसके लिए भाजपा सरकार ने 2018 में भू कानून में संशोधन कर प्रदेश के किसानों की जमीन पूंजी पतियों को देने का काम किया। कामरेड शिव प्रसाद ने कहा कि सरकारों ने बेरोजगारी और मंहगाई को बढ़ाने का काम किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें