फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में मिला लापता पुलिस के चतुर्थ कर्मचारी का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

नैनीसैण मोटर मार्ग पर आईटीआई के पास मवाणाधार में सड़क से नीचे खाई में एक व्यक्ति का शव मिला है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। मृतक की पहचान गोविंदघाट थाने में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह नेगी (45) के रूप में हुई है। वीरेंद्र सिंह नेगी बणसोली गांव के निवासी थे। उनकी ड्यूटी विधानसभा सत्र के लिए लगाई गई थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद से पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह खाई में शव की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही वहाँ उनका स्कूटर भी मिला।सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें