पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में छात्राओं की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इन्सीनिरेटर स्थापित किया गया। यह सुविधा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, चमोली के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि मशीन से छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में निशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध होंगे। साथ ही इस्तेमाल किए गए नैपकिन के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था भी होगी।