कर्णप्रयाग (चमोली)। उत्तराखंड जल संस्थान प्रांगण कर्णप्रयाग में जल संस्थान कर्मचारी संघ (गोपेश्वर व कर्णप्रयाग) का द्विवार्षिक चुनाव और शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एच०बी० नौटियाल की देखरेख में हुई प्रक्रिया के तहत पी०एस० रावत को लगातार 25वीं बार सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी का हुआ गठन चुनाव में दिक्पाल सिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश जोशी को उपाध्यक्ष, ए०एस० नेगी को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह राणा को शाखा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न विकास क्षेत्रों से समिति सदस्यों को भी नामित किया गया। आंदोलन और घेराव की चेतावनी बैठक में कर्मचारियों ने आवश्यक सामग्री (टी०एण्ड पी०) के अभाव, पदोन्नति न होने और राजस्व वसूली के दबाव को लेकर गहरा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि अधिकारी वर्ग ने पुरानी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन और घेराव किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कर्मचारियों से पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने की अपील करते हुए उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।