फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: हैशटैग ब्लिबर फाउंडेशन की ओर से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

थराली। हैशटैग ब्लिबर फाउंडेशन के द्वारा रविवार 15 नवंबर को ग्वाल्दम से तलवाड़ी के बीच 21 किमी के हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच सौ पचास प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। तीन आयु वर्ग के पुरुष और महिला प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें 20 से 40 पुरुष आयु वर्ग में लोकेश कुमार ने एक घंटा 20 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्रात किया। दूसरे स्थान पर विपिन चंद्र और तीसरे स्थान पर सौरव सिंह रहे। वहीं महिला वर्ग में दिव्या रावत प्रथम, खुशी गोस्वामी दूसरे किरन टम्टा तीसरे स्थान पर रही। 40 से 50 आयु वर्ग में मनोज सिंह प्रथम और महिला मीना कंडारी पहले स्थान पर रही। 50 से अधिक आयु वर्ग में नरेश चंद्र डोबरियाल पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें