थराली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली द्वारा पर्यटन नगरी ग्वालदम में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कानूनी सहायता शिविर के साथ ही सभी सरकारी विभागों और स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।