फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सड़क पर फंसे रहे यात्री

हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:48 PM IST

कपकोट-पिंडारी और कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बंद होने से पिंडर और सरयू घाटी के लोगों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। कपकोट-पिंडारी सड़क पर बांसे के समीप पहाड़ी टूटकर गिर गई है। सोमवार की सुबह कपकोट को आ रही 20 से अधिक गाड़ियां सड़क टूटने से फंस गई। यात्रियों ने दोपहर तक इंतजार किया लेकिन सड़क नहीं खुल सकी। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर भी ऐसा ही हाल रहा। सुबह छह बजे से यात्रियों ने दोपहर 12 बजे तक सड़क खुलने का इंतजार किया। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि पिंडारी सड़क पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से यातायात सुचारू करने में दिक्कत आ रही है। कर्मी सड़क पर दोपहर का यातायात सुचारू करा दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें