फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण

हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 05:09 PM IST

बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष महरा के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख से विधायक और अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महरा ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उनके नेतृत्व में संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर गीता रावल, ललित बिष्ट, हरीश त्रिकोटी, मुन्ना पांडेय, दान सिंह टंगड़िया, कुंदर गिरि गोस्वामी, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें