फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागेश्वर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के स्वागत में उमड़े लोग, क्या बोले डीएम?

हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Jan 2025 09:42 AM IST

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभंकर मौली (मोनाल) और मशाल तेजस्विनी इन दिनों विभिन्न जनपदों में जा रहे हैं। शुक्रवार को शुभंकर मौली का बागेश्वर जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मौली के साथ फोटो खिंचवानी, सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। मशाल छह जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी। शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ भी जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम आशीष भटगांई ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी पांच जनवरी तक प्रचार रथ तीनों विकासखंडों में मुख्य बाजाराें, सड़कों में घूमकर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का प्रचार-प्रसार कर लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम भटगांई ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से यहां के युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को शपथ भी दिलाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें