फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मां काली मंदिर में मूर्ति हुई स्थापित, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर कलश यात्रा निकाली

हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 02:13 PM IST

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के रतगल गांव स्थित मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को मां काली की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर नगाड़े-निशानों के साथ पूरे क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव से होकर मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान यजमान देवेंद्र सिंह नेगी, गिरीश अधिकारी, कैलाश अधिकारी, दिनेश चंद्र जोशी, जीवन पाठक, भुवन चंद्र जोशी, दिवान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें