फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: तीन सूत्री मांगों के लिए धरना जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 02:01 PM IST

अल्मोड़ा नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 18वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। शुक्रवार को हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण 18 दिनों से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने खूंट-धामस-रौनडाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण करने, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा। धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, नंदन सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दीपक आर्य, गोविंद प्रसाद, अमित, गिरीश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें