फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: एसएसजे परिसर में रोजगार मेला, 119 युवाओं को मिली नौकरी, 348 का चयन

हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:46 PM IST

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (माॅडल कॅरियर सेंटर) की ओर से एसएसजे परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें 119 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र मिलने से उनके रोजगार पाने का सपना पूरा हुआ। जबकि 348 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ। शनिवार को जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्देश्य में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने एससजे परिसर में रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर हाईस्कूल, इंटर पास, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक डिप्लोमाधारी, बीटेक और स्नातक कर चुके 1455 युवाओं ने पंजीकरण किया। रोजगार पाने को महज 1135 युवाओं ने रुचि दिखाई। रोजगार मेले में 61 प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले। पुखराज हेल्थकेयर, बंसल वायर्स, जीफोरएस सिक्योरिटी, मैनपावर ग्रुप ने साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर 119 बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। जबकि 348 अभ्यर्थियों का दूसरे चरण के लिए चयन हुआ। सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने नियोजकों से अधिक संख्या में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें