फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: ईसीएचएस में एंबुलेंस न होने से पूर्व सैनिक परेशान

हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Jul 2025 05:23 PM IST

उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शनिवार को कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ईसीएचएस में एंबुलेंस न होने के कारण पूर्व सैनिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने एंबुलेंस की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे निष्प्रयोज्य वाहनों को जल्द चिन्हित कर हटाया जाए। बाजार में बिजली के झूलते तारों को जल्द ठीक किया जाए ताकि बरसात में किसी तरह की अनहोनी न हो। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर सभी पूर्व सैनिकों से प्रतिभाग करने की अपील की गई। सीएसडी कैंटीन में सभी को समान रूप से सामान देने की मांग की गई। नगर की समस्याओं को लेकर सभी मंचों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया गया। दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवकाश प्राप्त कर्नल शशिशेखर जोशी, मोहन सिंह अल्मियां, दीपक कुमार टम्टा, जेएन वर्मा, महेंद्र बिष्ट, आशीष वर्मा, आनंद बिष्ट, राजेंद्र साही, नरेंद्र बघरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें