उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के साथ ही बारिश का दौर थम गया है और प्रदेशभर में धूप खिलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन में तापमान बढ़ने के साथ सुबह और रात में ठंडक बढ़ सकती है।