फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयर शो: विमानों के करतब देख रोमांचित हुए हजारों लोग, महिलाओं-बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़

चंदौली: वाराणसी के नमो घाट पर बृहस्पतिवार को आयोजित एयर शो के पहले दिन सुखोई की गर्जना और लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतबों ने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में तिरंगे की आकृति बनाकर देशभक्ति का रंग बिखेरा। वहीं, कार्यक्रम के समापन पर आसमान में दिल की आकृति बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा के पार डोमरी-सूजाबाद क्षेत्र में जुटे लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से आसमान में गूंजते विमानों का स्वागत किया। सुबह आठ बजे से जुटने लगे दर्शक एयर शो देखने के लिए सुबह आठ बजे से ही लोग गंगा किनारे पहुंचने लगे थे। लोगों ने अपने लिए जगह सुरक्षित कर ली थी। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। भीड़ में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। परिवार के साथ पहुंचे लोगों में विमानों के करतब देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। सुखोई की गर्जना ने बढ़ाया रोमांच जैसे ही सुखोई लड़ाकू विमान ने आसमान में गर्जना की, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। विमानों की तेज आवाज और उनकी कलाबाजियों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। आसमान में विमान दिखाई देते ही दर्शक भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने लगते। हर प्रदर्शन के बाद तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। तिरंगे के बाद दिल बनाकर किया समापन एयर शो के दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के विमानों ने तालमेल के साथ कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में तिरंगे की आकृति उभरते ही पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। इसके बाद कार्यक्रम के अंतिम चरण में टीम ने आसमान में दिल की आकृति बनाकर पहले दिन के एयर शो का यादगार समापन किया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर वायुसेना के जांबाजों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें