काशी के लक्खा मेलों में शुमार नागनथैया की लीला कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को शुक्रवार की शाम तुलसीघाट पर जीवंत हुई। 30 मिनट की मुख्य लीला में भगवान श्रीकृष्ण 20 फीट ऊंचे कदंब के पेड़ पर चढ़े और गंगा में छलांग लगाकर 22 फीट के कालियानाग का मर्दन किया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा।