भारत माता की जय, हर- हर महादेव के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। आज जिस यात्रा की शुरुआत हो रही है यह सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा नहीं है यह एक स्थान को दूसरे स्थान से जोड़ने की यात्रा है। वडनगर में उन्हें मां हीराबेन का आशीर्वाद मिला। यह यात्रा संस्कार, साधना और संगम की यात्रा है। यहां से जाने वाले जल से बाबा हाटकेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा। काशी की दिव्यता गुजरात जाएगी और गुजरात से आस्था आएगी। बाबा सोमनाथ की धरती का बाबा विश्वनाथ की धरती का मिलन होगा। करीब दो हजार वर्ष पहले सारनाथ से बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से वडनगर की यात्रा की थी। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ जल का आदान प्रदान नहीं है भावनाओं का भी आदान प्रदान है। इस यात्रा में कर्तव्य भी बहुत महत्वपूर्ण है इसमें सेवा कार्य होंगे।