फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान यात्रा की तैयारी पूरी, काशी से वडनगर के लिए रवाना होगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन की शाम प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 200 आशीर्वाद के दीये जलाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना करेंगे। भाजपा और जिला प्रशासन की समन्वय बैठक में बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसका संदेश ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ रखा गया है। 17 सितंबर की शाम पूरे प्रदेश में एक साथ प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें