काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में शनिवार को जेन-जी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। सभागार के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आइसा की राष्ट्रीय महासचिव नेहा बोरा भी पहुंचीं। इस दौरान उनके गाड़ी से उतरते ही मीडियाकर्मी बाइट लेने के लिए आगे बढ़े। हालांकि इस दौरान सभी को रोकते हुए नेहा बोरा को निकाला गया।