स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान बुधवार की शाम पहड़िया मंडी के बाहर हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह व पूर्व रोहनिया विधायक एसएन सिंह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वे मतगणना पर्यवेक्षक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने अखिलेश यादव, पर्यवेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धरने पर बैठे रहे। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी भी मौजूद रहे।