फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश का कहर: पेड़-मकान और दीवारें ढहीं, कई रास्ते बंद, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

दो दिन से हो रही बारिश ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए, जबकि कच्चे मकान और दीवारें ढह गईं। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार के रूसहा गांव, गुप्तारगंज बाजार और गोमती पुल समेत कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने करीब आधे घंटे में रास्ता खुलवाया। लंभुआ के समहुता कला में राजेश कुमार के मकान की दीवार ढह गई। मामपुर में चिंताहरण पांडेय का कच्चा मकान और तातोमुरैनी में रमाशंकर का खपरैल गिर गया। भदैया और बल्दीराय के कई गांवों में भी पेड़ गिरने और कच्चे मकान ढहने की घटनाएं हुईं। दियरा उपकेंद्र के छह फीडरों पर करीब 20 बिजली के खंभे प्रभावित हुए। कादीपुर से आने वाली हाईटेंशन लाइन में सुबह चार बजे फाल्ट आने से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें