फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर टूटा, दो लेखपाल घायल

सुल्तानपुर में रामनगर इमलिया गांव में सोमवार देर रात अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया और दो लेखपाल घायल हुए हैं। दो लेखपालों को बंधक बनाने का भी आरोप है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं ने टीम पर हमला किया। टीम में शामिल लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह, सुमित कुमार और अन्य लेखपालों को भी चोटें आईं। आरोप है कि दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक बनाया गया। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम शुक्ला ने कहा कि नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद थे और प्रशासन व पुलिस को इस घटना पर कदम उठाने चाहिए। लेखपाल संघ ने टीम की सुरक्षा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें