फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी के तबादले पर रो पड़े छात्र, कहा- मत जाइए सर, VIDEO

कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के स्थानांतरण की खबर से छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। बृहस्पतिवार को बच्चों ने विद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। उन्होंने अपने प्रिय शिक्षक को जाने से रोकने की जिद की। बच्चों ने अपने शिक्षक से लिपटकर कहा- सर, आप मत जाइए। राजकमल यादव पिछले 14 वर्षों से इसी विद्यालय में तैनात थे। उनके सरल स्वभाव और पढ़ाने के अनोखे अंदाज ने बच्चों के बीच खास जगह बनाई थी। उनकी मेहनत से विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। ब्लॉक और जिला स्तरीय परीक्षाओं में छात्र बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। बच्चों का प्रेम देखकर राजकमल यादव भी भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते रहें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकमल यादव ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें