फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा ठेला पर बाइक रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 20 Aug 2026 10:01 PM IST

ई-20 पेट्रोल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रिक्शा ठेला पर बाइक लादकर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों के इंजन में खराबी आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ई-20 पेट्रोल को सही बता रही है, जबकि भाजपा के कुछ मंत्री, विधायक और सलाहकार भी इसका विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने और चावल से पेट्रोल तैयार किया जा रहा है। सरकार ने त्योहार के समय चीनी के दाम बढ़ा दिए, जबकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं दी गई। इससे महंगाई का बोझ जनता पर बढ़ रहा है। जुनैद अंसारी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि जनता पेट्रोल की पूरी कीमत चुका रही है, लेकिन उसे मिलावटी तेल मिल रहा है। प्रदर्शन में हरिशंकर विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, सतीश कुमार, अंकित अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, प्रकाश भारती, अशोक केवट मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें