फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी और जर्जर सड़कों को लेकर सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Pragati Chand Updated Mon, 07 Sep 2026 04:32 PM IST

सोनभद्र जिले के नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) क्षेत्र में अधूरी और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शीतला मंदिर के पास अधूरी छोड़ी गई सड़क और वार्ड चार में जर्जर मार्ग की समस्या को प्रमुखता से उठाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों ने भी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि शीतला मंदिर के पास सड़क का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। करीब एक किलोमीटर हिस्से में सड़क का कार्य नहीं होने से राहगीरों के साथ स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड चार में भी सड़क की स्थिति काफी खराब है। जर्जर मार्ग के कारण आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर अधूरी सड़क का निर्माण और जर्जर मार्ग की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान अन्य सपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें