शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी की ओर से वीर अब्दुल हमीद बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता भवन कचहरी में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल को सोन साहित्य रत्न और सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा को सोन संगीत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिवाकर द्विवेदी मेघ ने वाणी वंदना की।