फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटी को ससुराल लेकर पहुंची वृद्धा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 31 Aug 2026 07:09 PM IST

महमूदाबाद। इलाके में बेटी को ससुराल लेकर पहुंची 60 वर्षीय वृद्धा पर ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी ने पति, सास समेत छह लोगों पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुर निवासी भल्लू की बेटी मोहिनी का विवाह करीब 10 वर्ष पहले अगैया गांव निवासी रंगीलाल पुत्र मुंशीलाल के साथ हुआ था। बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले मोहिनी अपना सामान लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद उसका पति उसे लेने नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह मोहिनी की मां दुलारी (60) कुछ रिश्तेदारों के साथ बेटी को लेकर उसकी ससुराल अगैया पहुंची। आरोप है कि पत्नी और सास को देखते ही रंगीलाल भड़क गया। उसने गांव के कुछ लोगों को बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी ने पति रंगीलाल, सास हेमामालिनी के अलावा संजय, छोटू, सुशीला और राजाराम के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें